कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
बम्हनी गांव के पास इंदौर से कटनी आ रही ओम साईराम यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल रीठी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना आज सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।
घायल यात्रियों के परिजनों के अनुसार, लाटपहाड़ी निवासी एक यात्री इंदौर में अपनी किडनी का इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
“सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल, आखिर कब थमेंगे ऐसे हादसे?”


