कटनी। मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा के 66 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जारी सूची में कटनी जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. संतोष डेहरिया का भी स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के अनुसार डॉ. संतोष डेहरिया को कटनी से स्थानांतरित कर उप सेनानी, 36वीं वाहिनी बालाघाट पदस्थ किया गया है। वहीं उनकी जगह उप सेनानी, 5वीं वाहिनी में पदस्थ कमल मौर्य को कटनी जिले का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। डॉ. डेहरिया के कार्यकाल में जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न विशेष अभियानों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके स्थानांतरण के बाद अब कमल मौर्य जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभालेंगे। गृह विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में प्रदेशभर के 66 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के पदस्थापन में परिवर्तन किया गया है। कटनी जिले में एएसपी स्तर पर हुए इस बदलाव को पुलिस प्रशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कटनी एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया का तबादला, कमल मौर्य होंगे नए एडीशनल एसपी
