By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: कटनी में मानवता हुई शर्मसार….जिंदगी से जंग और व्यवस्था का जख्म,घायल तड़पता रहा, पत्नी से एम्बुलेंस धुलवाई गई,जिला अस्पताल की संवेदनहीनता उजागर फिर सवालों में
Sign In
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: कटनी में मानवता हुई शर्मसार….जिंदगी से जंग और व्यवस्था का जख्म,घायल तड़पता रहा, पत्नी से एम्बुलेंस धुलवाई गई,जिला अस्पताल की संवेदनहीनता उजागर फिर सवालों में
Sign In
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Search
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© All Rights Reserved. Janhit Express. Developed By Best Newsportal Development Company
Chhattisgarh News

कटनी में मानवता हुई शर्मसार….जिंदगी से जंग और व्यवस्था का जख्म,घायल तड़पता रहा, पत्नी से एम्बुलेंस धुलवाई गई,जिला अस्पताल की संवेदनहीनता उजागर फिर सवालों में

Versha Chouhan
Last updated: 2026/04/25 at 4:46 PM
By Versha Chouhan 5 Min Read
Share
SHARE

कटनी का शासकीय जिला अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह सिर्फ अव्यवस्था नहीं, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाली संवेदनहीनता है। एक ओर सड़क हादसे में घायल युवक जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा था, वहीं दूसरी ओर उसकी पत्नी से एम्बुलेंस साफ करवाए जाने का आरोप सामने आया है। वायरल वीडियो ने इस पूरी व्यवस्था की परतें खोल दी हैं।
कटनी।। शासकीय जिला अस्पताल एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में है। इस बार मामला सिर्फ लापरवाही का नहीं, बल्कि संवेदनहीनता की उस हद का है जहाँ एक घायल मरीज की पीड़ा के बीच उसकी पत्नी से एम्बुलेंस साफ करवाए जाने का आरोप सामने आया है। वायरल वीडियो ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है, जिससे अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राहुल बर्मन (32), निवासी करेला, बरही को 108 एम्बुलेंस वाहन क्रमांक CG 04 NV 6385 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जब उसकी हालत नाजुक बनी रही, तो चिकित्सकों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। लेकिन इसी बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर आरोप लगाया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में मौजूद 108 एम्बुलेंस के MT मोहित नामक कर्मचारी ने मरीज की पत्नी शालू बर्मन से एम्बुलेंस पर पानी डालकर उसकी सफाई करवाई। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला स्वयं यह कह रही है कि वह उक्त व्यक्ति के कहने पर एम्बुलेंस धो रही है, जबकि उसका पति गंभीर अवस्था में उपचार की प्रतीक्षा कर रहा था।
यह घटना सिर्फ एक कर्मचारी की गलती नहीं, बल्कि उस पूरे सिस्टम की विफलता को उजागर करती है, जहाँ संवेदनशीलता की जगह औपचारिकता और जिम्मेदारी की जगह दबाव ने ले ली है। जिस एम्बुलेंस सेवा को “जीवन रक्षक” कहा जाता है, वही सेवा आज पीड़ित परिवार के लिए अपमान का कारण बन गई।,कल्पना कीजिए उस महिला की मनःस्थिति, जिसका पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हो, और उसी समय उसे एम्बुलेंस धोने के लिए कहा जाए। यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि गरीब और असहाय वर्ग की उस बेबसी का प्रतीक है, जो व्यवस्था के सामने सिर झुकाने को मजबूर है।
यह घटना न केवल अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आपातकालीन सेवाओं में संवेदनशीलता किस हद तक कमजोर हो चुकी है। जिस एम्बुलेंस सेवा को जरूरतमंदों के लिए राहत और सहारा माना जाता है, वही सेवा अब सवालों के घेरे में आ गई है।
एक ओर पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था, वहीं दूसरी ओर उसकी पत्नी से ऐसी स्थिति में श्रम करवाना न केवल अमानवीय है, बल्कि यह व्यवस्था की संवेदनहीनता का भी जीवंत उदाहरण है। यह घटना समाज के उस दर्दनाक सच को उजागर करती है जहाँ गरीब और असहाय व्यक्ति व्यवस्था के आगे मजबूर नजर आता है।
जिला अस्पताल पहले भी अपनी व्यवस्थाओं को लेकर विवादों में रहा है, लेकिन इस तरह की घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। क्या आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों को संवेदनशीलता का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता क्या ऐसी घटनाओं की जवाबदेही तय होगी। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। क्या दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा फिलहाल, यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि व्यवस्था को आईना दिखाने वाली एक कड़वी सच्चाई बनकर सामने आई है। जिला अस्पताल पहले भी अपनी लचर व्यवस्थाओं और लापरवाही को लेकर सुर्खियों में रहा है। लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि सुधार के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। जमीनी हकीकत अब भी उतनी ही कड़वी है।

Download Our App
Ad imageAd image

 

You Might Also Like

कटनी में अवैध बोरिंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Fake Facebook ID Scam : तारण प्रकाश सिन्हा ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी—”मेरा कोई नया अकाउंट नहीं है”

District Congress Committee 2026 : जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयार की 61 दिग्गजों की फौज, संगठन को धार देने की तैयारी

युवा जोश और हुनर का संगम: धमतरी के ‘युवा फेस्ट-2026’ में चमकी प्रतिभाएं

कटनी के रीठी में किसानो के चक्का जाम के बाद प्रशासन झुका रीठी में खुलेगा नया केंद्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print

Advertisments

Live TV

Your Opinion

What is the capital city of France?
  • Add your answer

Weather Updates

Html weather widget

Horoscope

Cricket Live

Live Cricket Scores

More Popular News

Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

दिलजीत दोसांझ और निमरत हैं राखी सावंत के फैन, एक्ट्रेस को बताया लीजेंड

By Admin 0 Min Read

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

By Admin
Reliance Jio New Plan
TECHNOLOGY

Reliance Jio New Plan: जियो ने पेश किया 339 रुपये का प्रीपेड प्लान, 1.5GB डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदे

By Versha Chouhan 4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन में पति पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई.…

By Admin
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

बंगाल की खाड़ी से उठ रही ‘आफत’, यूपी-दिल्ली से लेकर बिहार तक बदलेगा मौमस, IMD की चेतावनी

IMD Alert: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत घने कोहरे की…

By Admin
Chhattisgarh News

कटनी में अवैध बोरिंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

कटनी जिले में गिरते भूजल स्तर को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है।…

By Versha Chouhan
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

दिलजीत दोसांझ और निमरत हैं राखी सावंत के फैन, एक्ट्रेस को बताया लीजेंड

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और निमरत खैहरा ने हाल ही…

By Admin
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन में पति पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई.…

By Admin

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Janhitexpress

Janhit Express is an independent and unbiased digital news portal dedicated to public interest and truthful journalism. Our mission is to deliver accurate, reliable, and fact-based news while upholding the core values of transparency, integrity, and accountability.

Contact

Mail Us At- janhitexpress24@gmail.com

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Janhitexpress.com. All Rights Reserved. Designed By Best News Portal Development Company.

WhatsApp us

WhatsApp Group
Janhitexpress logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?