कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के पटोरी स्थित सायलो बैग केंद्र पर गेहूं खरीदी में अनियमितताओं के विरोध में किसानों ने आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शन किया
किसानों का आरोप है कि खरीदी प्रक्रिया में देरी और मनमानी की जा रही है। मौके पर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने किसानों का समर्थन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई।
बाद में किसानों और भाजपा नेताओं ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

