चंदौली। बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीज से कथित रूप से रुपये लेने और धमकी देने के आरोपों की जांच पूरी होने से पहले ही संबंधित चिकित्सक डॉ. आशुतोष विक्रम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टर के इस्तीफे के बाद शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण को लेकर मामला चर्चा में आ गया है।
दरअसल शहीदगांव निवासी पंकज तिवारी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि दुर्घटना में पैर की हड्डी टूटने के बाद इलाज के लिए वह बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, वहां तैनात डॉ. आशुतोष विक्रम ने उसे अस्पताल के बाहर स्थित एक मेडिकल स्टोर से सर्जिकल उपकरण और अन्य सामग्री लेने के लिए भेजा।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि मेडिकल स्टोर संचालक ने सर्जिकल उपकरणों के नाम पर 20 हजार रुपये और डॉक्टर के खर्च के नाम पर 12 हजार रुपये लिए। इसके बाद ऑपरेशन के बाद उससे चार हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम देने में असमर्थता जताने पर उसे कथित रूप से धमकी दी गई, जिसके बाद उसने उधार लेकर अतिरिक्त रकम भी दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसे 24 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था और 30 जून को उसका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी
आरोपों की जांच पूरी होने से पहले बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने दिया इस्तीफा
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

