रधमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के पश्चात धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी प्रदेश प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में दी गई है।
जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर द्वारा प्रस्तावित सूची को स्वीकृति प्रदान करते हुए संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख नियुक्तियाँ और संगठन विस्तार:
संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलित समावेश किया गया है।
मुख्य पदाधिकारी:
कोषाध्यक्ष: श्री विजय गोलछा
उपाध्यक्ष: सलीम रोकड़िया, कविता बाबर, सूर्याराव पवार, सोहेन्द्र सिंह गुरुदत्ता, वसीम कुरेशी, राजेन्द्र साहू, जानसिंग यादव, सुनीता साहू, भानेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र सोनी, सूर्यप्रभा चेटियार, नरेश जसुजा
महामंत्री: रमेशर साहू, हेमंत नवरंगे, विकांत शर्मा, डीहू साहू, राजेश साहू, राजू साहू, कैलाश प्रजापति, कृष्णा मरकाम, डोमार साहू, अरविंद दोषी, आलोक जाधव, विकांत पवार, आकाश गोलछा, योगेश लाल, सचिन भंसाली, चंदन बाफना सहित अन्य
सचिव: राजेन्द्र साहू (सेमरा), प्रभुदयाल साहू, डॉ. ओमप्रकाश सेन, पेखन लाल साहू, सत्यवान ध्रुव, मानसमणी देवांगन, मोहित देवांगन, सरिता सोग, भरत निर्मलकर, खिलावन साहू, खिलेन्द्र साहू, क्षमा साहू, मनोज अग्रवाल, रेखा साहू , कामराय साहू, बिसौहा साहू, गुरु गोपाल गोस्वामी, सलीम तिगाला, रामनाथ यादव, राजेश पाण्डे
कार्यकारिणी सदस्य:
मंजीत छाबड़ा, तिलक निषाद, नम्मू लाल साहू, करण चंद्राकर, डोसन सिन्हा, अशोक साहू, सुधीर बल्लाल, प्रमोद साहू, बसंत साहू, चंद्रकला नेताम
संगठन में नई ऊर्जा का संचार:
प्रदेश प्रभारी महामंत्री ने जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल सूचित कर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाए। इस घोषणा के बाद धमतरी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

