By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: Chhattisgarh Conversion Case : रिश्तेदारों के बीच विवाद ने लिया बड़ा रूप, धर्मांतरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
Sign In
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: Chhattisgarh Conversion Case : रिश्तेदारों के बीच विवाद ने लिया बड़ा रूप, धर्मांतरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
Sign In
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Search
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© All Rights Reserved. Janhit Express. Developed By Best Newsportal Development Company
Chhattisgarh News

Chhattisgarh Conversion Case : रिश्तेदारों के बीच विवाद ने लिया बड़ा रूप, धर्मांतरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

Admin
Last updated: 2026/03/07 at 10:38 AM
By Admin 3 Min Read
Share
SHARE

Chhattisgarh Conversion Case :  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में रहने वाले एक परिवार ने डायल-112 के पायलट पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, मारपीट करने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Contents
धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपएसएसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवारआरोपी ने आरोपों से किया इनकारपुलिस का बयान

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

जानकारी के अनुसार कुंदरापारा निवासी मोहितराम खांडे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाला तोमन खांडे डायल-112 का पायलट है और दोनों आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तोमन खांडे ईसाई धर्म को मानता है और पिछले कुछ समय से उनके परिवार पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था।

Download Our App
Ad imageAd image

परिवार का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो होली के दिन तोमन ने बाहर से कुछ लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की।

एसएसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार

घटना से डरे सहमे पीड़ित परिवार की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। पीड़ितों का कहना है कि घटना के बाद से वे काफी भयभीत हैं और पिछले करीब 12 दिनों से डर के कारण अपने घर लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

आरोपी ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, डायल-112 के पायलट तोमन खांडे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया और न ही किसी प्रकार की मारपीट या तोड़फोड़ की घटना हुई है।

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने आया था, लेकिन उस समय धर्मांतरण की कोई बात सामने नहीं आई थी। पीड़ितों ने उस वक्त जमीन से जुड़े विवाद की जानकारी दी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही है और मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

You Might Also Like

CG Crime : कार शोरूम के CEO पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला कर्मचारी ने सरेआम की पिटाई

मूलभूत सुविधाओं से वंचित रीठी रेलवे स्टेशन, यात्रियों को पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं

Indore Honeytrap-2 Case : छत्तीसगढ़ के DIG का नाम सामने, कई राज्यों तक फैला नेटवर्क

CG Youth Congress Election 2026 : युवा कांग्रेस चुनाव 2026 का बिगुल’ 29 मई से नामांकन शुरू, डिजिटल सदस्यता से होगी पूरी प्रक्रिया

रास्ते के विवाद में बुजुर्ग घायल, जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisments

Live TV

Your Opinion

What is the capital city of France?
  • Add your answer

Weather Updates

Html weather widget

Horoscope

Cricket Live

Live Cricket Scores

More Popular News

Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

दिलजीत दोसांझ और निमरत हैं राखी सावंत के फैन, एक्ट्रेस को बताया लीजेंड

By Admin 0 Min Read

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

By Admin
Chhattisgarh News

CG Crime : कार शोरूम के CEO पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला कर्मचारी ने सरेआम की पिटाई

By Versa Chouhan 2 Min Read
- Advertisement -
Ad image
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन में पति पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई.…

By Admin
Chhattisgarh News

CG Crime : कार शोरूम के CEO पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला कर्मचारी ने सरेआम की पिटाई

CG Crime : भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एक कार शोरूम के भीतर हुए विवाद…

By Versa Chouhan
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

‘मैं नेहरू का अंधभक्त नहीं’, पहले प्रधानमंत्री को लेकर बोले शशि थरूर- चीन से हार की वजह…

शशि थरूर ने कहा कि वह जवाहर लाल नेहरू के दृष्टिकोण और समझ के प्रशंसक हैं…

By Admin
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

दिलजीत दोसांझ और निमरत हैं राखी सावंत के फैन, एक्ट्रेस को बताया लीजेंड

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और निमरत खैहरा ने हाल ही…

By Admin
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन में पति पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई.…

By Admin

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Janhitexpress

Janhit Express is an independent and unbiased digital news portal dedicated to public interest and truthful journalism. Our mission is to deliver accurate, reliable, and fact-based news while upholding the core values of transparency, integrity, and accountability.

Contact

Mail Us At- janhitexpress24@gmail.com

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Janhitexpress.com. All Rights Reserved. Designed By Best News Portal Development Company.

WhatsApp us

WhatsApp Group
Janhitexpress logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?