आदित्य मिश्र
विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिला स्तर पर नई टीम की घोषणा की गई है। पार्टी ने 87 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि 67 लोगों को जिला सदस्य बनाया गया है।
भाजपा की इस नई सूची में महिलाओं को भी खास तवज्जो दी गई है। पार्टी ने तीन महिलाओं को जिला मंत्री बनाया है और कुल 31 महिलाओं को संगठन में शामिल कर संतुलन बनाने की कोशिश की है।
नई टीम में पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं उपमा सरोज समेत 9 नेताओं को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रामकृष्ण भारती और कृष्ण कुमार यादव को भी संगठन में अहम भूमिका सौंपी गई है। पूर्व महिला जिलाध्यक्ष आशा बाजपेई सहित 8 नेताओं को जिला मंत्री बनाया गया है, जबकि अनिल सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला सदस्य के रूप में रश्मि सिंह, सुनीता तिवारी, पूनम यज्ञसैनी, शकुंतला कौशल समेत 67 लोगों को जगह मिली है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम के साथ संगठन और मजबूत होगा और चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी





