कटनी जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम करहिया कला में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले भर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया एवं थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने ग्राम करहिया कला में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए—
रामदुलारी (29 वर्ष) से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब
चंद्रकला नरगड़िया (55 वर्ष) से 02 लीटर कच्ची शराब
अंगुली सनोडिया से 05 लीटर कच्ची शराब
देववती नरगड़िया (65 वर्ष) से 03 लीटर कच्ची शराब
पुलिस बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त की गई
इसके अलावा पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में लहान (शराब बनाने का कच्चा माल) भी बरामद कर नष्ट किया।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा पुलिस ने यह कार्यवाही आज रविवार शाम करीब 5 बजे की हैं

