कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव में एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बाइक सवार युवक की बाइक अचानक सामने आए जंगली सूअर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
कटनी के स्लीमनाबाद अंतर्गत धुरी-बंधी खदान में डूबे युवक का रेस्क्यू कार्य जारी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब युवक देवगांव मार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक जंगल की ओर से जंगली सूअर सड़क पर आ गया और बाइक उससे टकरा गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


