By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: बलरामपुर ..समाधान शिविर में गरजीं विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, राजस्व अधिकारियों को दी सख्त नसीहत
Sign In
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: बलरामपुर ..समाधान शिविर में गरजीं विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, राजस्व अधिकारियों को दी सख्त नसीहत
Sign In
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Search
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© All Rights Reserved. Janhit Express. Developed By Best Newsportal Development Company
Breaking NewsPolitics

बलरामपुर ..समाधान शिविर में गरजीं विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, राजस्व अधिकारियों को दी सख्त नसीहत

Admin
Last updated: 2026/05/08 at 10:34 AM
By Admin 5 Min Read
Share
SHARE

By-Kuleshwar Kuswaha

Contents
“जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है ..विडियो यहां देखेंराजस्व मामलों के लंबित रहने पर जताई नाराजगी..योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया जोर …ग्रामीणों ने भी रखीं अपनी समस्याएं… समाधान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण …

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुडरू में आयोजित समाधान शिविर उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने मंच से राजस्व अधिकारियों की कार्यशैली पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील बनने की सीख देते हुए कहा कि अधिकारी अपने गुरूर में रहना बंद करें और आम लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण करें।
विधायक के तीखे तेवर और साफ शब्दों में दी गई नसीहत के बाद शिविर में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी गंभीर नजर आए। ग्रामीणों ने भी विधायक की बातों का समर्थन करते हुए अपनी समस्याएं सामने रखीं।

Download Our App
Ad imageAd image

Vivo X300 FE Price Leak: 6 मई को भारत में धमाका करने आ रहे हैं वीवो के दो धाकड़ फोन, कीमत उड़ा देगी होश

“जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है ..

समाधान शिविर को संबोधित करते हुए विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और जनता की बदौलत ही अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि अपने पदों पर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है”, इसलिए अधिकारियों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Curvv EV Series X: ₹16.99 लाख की शुरुआती कीमत और 502km की रेंज

विडियो यहां देखें

https://janhitexpress.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260508-WA0017.mp4

राजस्व मामलों के लंबित रहने पर जताई नाराजगी..

विधायक ने विशेष रूप से राजस्व विभाग के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि गांवों में जमीन सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और पट्टा जैसे कई प्रकरण लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं। ग्रामीण लगातार कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे मामलों में सुधार लाना बेहद जरूरी है।

योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया जोर …

बलरामपुर में समाधान शिविर में विधायक ने कहा कि सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यदि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित रहता है तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की कमजोरी मानी जाएगी।

ग्रामीणों ने भी रखीं अपनी समस्याएं…

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, राशन, आवास और राजस्व से जुड़े कई मामलों को विधायक और अधिकारियों के सामने रखा। कई ग्रामीणों ने शिकायत की कि छोटे-छोटे कामों के लिए भी उन्हें कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं बल्कि लोगों की समस्याओं का वास्तविक निराकरण होना चाहिए।


समाधान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण …

ग्राम पंचायत गुडरू में आयोजित इस समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर के दौरान कई आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि अन्य मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के सख्त तेवर और अधिकारियों को दी गई खुली चेतावनी अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

You Might Also Like

Balrampur Breaking – पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग! 5 साल से उगाही करने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार”

भाजपा जरही मण्डल की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

Balrampur Scame – 27 लाख का गबन उजागर, फिर भी कार्रवाई नहीं—प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलरामपुर: महेवा पंचायत में 27 लाख का गबन, कांग्रेस नेता रामदेव जगते और तत्कालीन सरपंच पर आरोप

Balrampur Topper Felicitation: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print

Advertisments

Live TV

Your Opinion

What is the capital city of France?
  • Add your answer

Weather Updates

Html weather widget

Horoscope

Cricket Live

Live Cricket Scores

More Popular News

Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

दिलजीत दोसांझ और निमरत हैं राखी सावंत के फैन, एक्ट्रेस को बताया लीजेंड

By Admin 0 Min Read

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

By Admin
Chhattisgarh News

कटनी रीठी में “बिजली की आंख-मिचौली से स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल: घंटों लाइन में खड़ी महिलाएं, जांच रिपोर्ट के लिए करना पड़ रहा इंतजार”

By Versha Chouhan 2 Min Read
- Advertisement -
Ad image
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन में पति पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई.…

By Admin
Chhattisgarh News

कटनी रीठी में “बिजली की आंख-मिचौली से स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल: घंटों लाइन में खड़ी महिलाएं, जांच रिपोर्ट के लिए करना पड़ रहा इंतजार”

कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं बिजली संकट की…

By Versha Chouhan
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

‘मैं नेहरू का अंधभक्त नहीं’, पहले प्रधानमंत्री को लेकर बोले शशि थरूर- चीन से हार की वजह…

शशि थरूर ने कहा कि वह जवाहर लाल नेहरू के दृष्टिकोण और समझ के प्रशंसक हैं…

By Admin
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

दिलजीत दोसांझ और निमरत हैं राखी सावंत के फैन, एक्ट्रेस को बताया लीजेंड

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और निमरत खैहरा ने हाल ही…

By Admin
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन में पति पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई.…

By Admin

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Janhitexpress

Janhit Express is an independent and unbiased digital news portal dedicated to public interest and truthful journalism. Our mission is to deliver accurate, reliable, and fact-based news while upholding the core values of transparency, integrity, and accountability.

Contact

Mail Us At- janhitexpress24@gmail.com

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Janhitexpress.com. All Rights Reserved. Designed By Best News Portal Development Company.

WhatsApp us

WhatsApp Group
Janhitexpress logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?