कटनी जिले में पशु तस्करी के मामले आए दिन मिलते रहते है पशु तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि बिना भय के ही वाहनों में भरकर तस्करी करने से बाज नहीं आते है ऐसा ही एक मामला जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र का है जहां पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशु से भरे एक एल पी डी वाहन एवं एक पिकअप वाहन को पकड़ा है वाहनों को पकड़ कर स्लीमनाबाद पुलिस के हवाले किया है
जानकारी मुताबिक विगत दिवस गुरुवार को दोपहर 3 बजे संसार पुर रेलवे फाटक के पास दो संदिग्ध वाहनों को बजरंग दल ने रोका जैसे ही वाहनों में देखा तो क्रूरता पूर्ण 29 नाग पशु भरे हुए थे पूरे मामले की कि सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्लीमनाबाद पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुदेश समन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की
पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि लगभग 4 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि एल पी डी क्रमांक एम पी 20 जी बी 2918 एवं छोटा हाथी क्रमांक एम पी 21 जेड जी 9533 दोनों वाहनों में पशु क्रूरता पूर्ण भरे हुए है दोनों वाहनों को थाने लाया गया एल पी डी में 19 एवं छोटा हाथी में 10 पशु मिले है टोटल 29 पशु जिन्हें क्रूरता पूर्ण वाहनों में भरा गया था पूरे मामले में वाहन चालकों के ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी


