Author: Admin
बिलासपुर: Chhattisgarh High Court ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (Chhattisgarh State Backward Classes Commission) एक सलाहकार और सिफारिश करने वाली संस्था है। आयोग को किसी कमर्शियल विवाद में सीधे तौर पर धनराशि की रिकवरी का आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि आयोग अपनी वैधानिक सीमाओं से बाहर जाकर किसी पक्ष से पैसे वसूलने या भुगतान कराने का निर्देश नहीं दे सकता। यह फैसला जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने सुनाया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा 23 सितंबर 2022 को जारी रिकवरी आदेश को…
Amarnath Yatra 2026 : जम्मू-कश्मीर में गुरुवार, 2 जुलाई से बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया। बाबा बर्फानी के जयकारों और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। इस वर्ष यात्रा 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त 2026 को संपन्न होगी। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह पहले जत्थे के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह…
CG Road Accident : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों वाहन के नीचे फंस गए और करीब 200 मीटर तक घसीटते चले गए। हादसे के बाद कैप्सूल वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक स्थानीय शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। काम खत्म कर घर लौट रहे…
Bengaluru Quarry Accident : बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना क्षेत्र स्थित एक पत्थर की खदान में अचानक विशाल चट्टान खिसककर गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर खदान में काम कर रहे थे। भारी चट्टान और मलबे की चपेट में आने से बिहार के रहने वाले सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चट्टान गिरते ही मची चीख-पुकार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर…
CG Higher Education News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के युवाओं और उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए 700 सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professors) की भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ वर्षों से लंबित पदोन्नति, प्रशासनिक सुधार और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर…
CG Weather Update : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में व्यापक वर्षा का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनज़र लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दो दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार…
Banana Tree Puja Vidhi : नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत, दान और धार्मिक उपायों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं परंपराओं में से एक है गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का निवास माना जाता है। इसलिए इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से केले के पेड़ की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, वैवाहिक सुख और आर्थिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। यदि किसी व्यक्ति…
इस्लामाबाद: Indus Water Treaty (सिंधु जल संधि) को भारत द्वारा निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान में जल संकट को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। देश के कई बड़े जलाशयों और बांधों में पानी का स्तर घटने की खबरों के बीच विभिन्न इलाकों में पानी की उपलब्धता को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वहीं, पाकिस्तान के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि पर आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में Indus…
Oppo Reno 16 Series— ओप्पो अपनी नई स्मार्टफोन जनरेशन Oppo Reno 16 सीरीज को इस हफ्ते भारतीय बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस लाइनअप के तहत दो नए हैंडसेट Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इसके बेस मॉडल के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। भारत में आने वाले इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा, जो इसके चीनी वेरिएंट से काफी अलग है। Oppo Reno 16 Series India Launch: ओप्पो रेनो 16 में मिलेगा स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर,…
यशवंत गंजीर, धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कृषि को आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। धमतरी प्रवास के दौरान उन्होंने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद का निरीक्षण कर कृषि शिक्षा, शोध गतिविधियों और किसान हित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली। कुरूद कृषि महाविद्यालय में सुविधाओं का लिया जायजा कृषि महाविद्यालय में मंत्री नेताम ने आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षा फोरम…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
