Author: Admin
कुलेश्वर कुशवाहा बलरामपुर। जिला पंचायत सदस्य बेला कुशवाहा ने अपना जन्मदिन इस बार सामाजिक सरोकारों और जनसेवा को समर्पित करते हुए अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने ग्राम पंचायत वीरेंद्र नगर के माध्यमिक शाला में स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटने के बजाय उन्हें शिक्षा सामग्री वितरित कर पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। वहीं दूसरी ओर वाड्रफनगर स्थित जिला सहकारी बैंक में किसानों की पेयजल समस्या को देखते हुए वाटर कूलर भी स्थापित कराया गया, जिससे बैंक आने वाले किसानों और आम लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। बच्चों…
CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक बार फिर आकाशीय बिजली का भयावह रूप देखने को मिला। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच एक ट्रक पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे वाहन में देखते ही देखते भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। इस खौफनाक घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज गरज-चमक के बीच अचानक…
CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोपों से नाराज युवती अपने होने वाले पति के साथ कॉलेज पहुंची, जहां प्रोफेसर और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर कथित तौर पर प्रोफेसर के साथ मारपीट भी हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कॉलेज…
अयोध्या। Ayodhya Ram Mandir Chadhawa Chori Case में अब नया मोड़ सामने आया है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में जांच तेज होने के साथ-साथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर भी आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर, सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है और अवैध निर्माण वाले मकानों पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। महंत दिनेंद्र दास ने गोपाल राव पर लगाए गंभीर आरोप राम…
यशवंत गंजीर,धमतरी। जिले के ग्राम गोजी में 23 वर्षीय युवक नरसिंग साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसकी मां कमला बाई साहू और भाई नरेश साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच से पूरा मामला उजागर हो गया। Amarnath Yatra 2026 : बाबा बर्फानी के जयकारों के बीच शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था रवाना; 28 अगस्त तक चलेगी 57 दिनों की पवित्र यात्रा पुलिस के अनुसार…
CG Crime News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से जुड़े नकली नोट मामले में विशेष एनआईए (NIA) न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी तीर्थराज प्रधान को बरी कर दिया है। विशेष एनआईए न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने अपने निर्णय में कहा कि अभियोजन पक्ष यह प्रमाणित नहीं कर सका कि आरोपी को बरामद किए गए नोटों के नकली होने की जानकारी थी या वह उन्हें असली बताकर बाजार में चलाने का इरादा रखता था। पर्याप्त और ठोस साक्ष्य के अभाव में अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। नकली नोट रखने के आरोप में…
CG News : गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के मुड़ागांव में सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश ने किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद करीब एक घंटे के भीतर सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया और यातायात बहाल कराया। जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव के आश्रित पारा करलाकोट में पिछले दो वर्षों से ग्रामीण सीसी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश…
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध माता कौशल्या धाम, चंद्रखुरी मंदिर में एक युवक की कथित आपत्तिजनक हरकत ने श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक मंदिर परिसर में रील बनाने के लिए वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान उसने वहां मौजूद महिलाओं को लेकर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने युवक के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई और धार्मिक स्थलों पर ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। रील बनाते समय महिलाओं पर…
ENG vs IND : नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। हालांकि मैच का नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन भारतीय कप्तान Shreyas Iyer’ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि अपने नाम कर ली। अय्यर ने इस मुकाबले में 5000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करते हुए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह बना ली। कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
Box Office Collection : नई दिल्ली। निर्देशक इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। Diljit Dosanjh, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। खास बात यह है कि सिनेमाघरों में नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद इस फिल्म की कमाई पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। मजबूत कहानी, भावनात्मक प्रस्तुति और कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी की बदौलत फिल्म लगातार दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है। नई फिल्मों के…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
