Author: Admin
Nokia 250 4G Smart— HMD Global अपने आइकॉनिक नोकिया ब्रांड के तहत एक नया 4G फीचर फोन पेश करने की योजना बना रहा है, जिसे Nokia 250 4G Smart नाम दिया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा से पहले ही इस हैंडसेट के मुख्य फीचर्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। यह डिवाइस उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार की जा रही है जो बिना किसी तामझाम के एक टिकाऊ फोन, लंबी बैटरी बैकअप और दैनिक जरूरतों के लिए आधुनिक डिजिटल फीचर्स चाहते हैं। Nokia 250 4G Smart: HMD Global ला रहा है नया 4G फीचर फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए…
Pakistan Occupied Kashmir (PoK) Election Violence : नई दिल्ली. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 19 लोगों की मौत होने का दावा किया गया है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। चुनावी धांधली के आरोपों और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। रावलाकोट में गोलीबारी का आरोप जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के समर्थकों का आरोप है कि रावलाकोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।…
Reservation Hatao Andolan: जंतर-मंतर पर हुए चर्चित ‘कॉकरोच प्रोटेस्ट’ के बाद सोशल मीडिया पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ तेजी से चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर चल रहे इस अभियान ने महज पांच दिनों में 58 लाख (5.8 मिलियन) फॉलोअर्स होने का दावा किया है। यह अभियान खुद को किसी भी राजनीतिक दल से अलग बताते हुए आरक्षण नीति में बदलाव की मांग कर रहा है। हालांकि, इस अभियान के संस्थापक या संचालक की आधिकारिक पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ी लोकप्रियता ‘Reservation Hatao Movement’ नाम से चल रहे इंस्टाग्राम अकाउंट पर 100 से अधिक पोस्ट…
Rajnath Singh Kargil Vijay Diwas Speech: द्रास (लद्दाख). रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा कि भारत नवाचार, तकनीक और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान आज भी आतंकवाद, घुसपैठ और प्रॉक्सी वॉर को बढ़ावा देने में लगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पाकिस्तान भारत की प्रगति में बाधा डालने की कोशिश करेगा तो भारतीय सेनाएं हर चुनौती का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत और…
भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, निजी वाहनों और अन्य साधनों से भोपाल पहुंचे। आंदोलन को लंबा चलाने की तैयारी के साथ किसान अपने साथ अनाज की बोरियां, बिस्तर, खाना बनाने के बर्तन और लगभग सात दिन का राशन लेकर राजधानी के बाहरी इलाके में सावरकर सेतु के पास डेरा डाले हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 100…
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) का असर अभी जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मंगलवार को जांजगीर-चांपा जिले में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि राजधानी रायपुर में देर रात तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा और एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने…
CG NEWS : भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। हाल ही में छात्रावास में पढ़ने वाले दो छात्रों की मलेरिया से मौत के बाद अब भानुप्रतापपुर विकासखंड के चीज़गांव में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज और एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप जानकारी के अनुसार, महिला की तबीयत कई दिनों से खराब…
Belpatra Rules: भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व माना गया है। सावन, सोमवार और शिवरात्रि जैसे विशेष अवसरों पर भक्त भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित कर उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बेलपत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय है और शिवलिंग पर इसे चढ़ाने से भक्त को सुख-शांति और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। हालांकि, बेलपत्र तोड़ने को लेकर भी शास्त्रों में कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि कुछ विशेष तिथियों और दिनों में पेड़ से बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए। इनमें सोमवार, चतुर्दशी, अमावस्या, अष्टमी और नवमी तिथि…
Horoscope मेष आज आपके लिए तरक्की के मौके वाला दिन है। रिश्तों में चाहे रोमांटिक हों या दोस्ती वाले, आपको साफ-सफाई मिलेगी। करियर में नया नजरिया अपनाने से हर चुनौती आसान हो जाएगी। वृषभ आज काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाएं। नए मौके सामने आएंगे जो अलग-अलग क्षेत्रों में विकास और संतुष्टि देंगे। लव लाइफ में बातचीत और समझ बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। मिथुन आर्थिक रूप से भविष्य की स्थिरता के लिए सोच-समझकर प्लानिंग करें। शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों के लिए बैलेंस लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी रहेगा। कर्क जीवन के अलग-अलग हिस्सों में बैलेंस बनाने का…
CG Crime News : डोंगरगढ़। ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन पटेल और नितिन पटेल के रूप में हुई है, जो डोंगरगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों की पहचान की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
