Author: Admin
CG Crime News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1 करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो एक कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त कर ली है। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस…
CG ACB Action : रायगढ़। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ कलेक्ट्रेट के आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ एक बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू पर सर्पदंश से हुई मौत के मुआवजे की राशि जारी करने के एवज में ₹50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप है। खास बात यह है कि आरोपी ने रिश्वत की रकम नकद लेने के बजाय चेक के जरिए मांगी थी। ACB बिलासपुर की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद मंगलवार 28 जुलाई 2026 को आरोपी बाबू राजकुमार सिदार को शिकायतकर्ता से…
बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पेंडारी में पदस्थ शिक्षक शिवा यादव एक बार फिर विवादों में हैं। शिक्षक पर अपने ही विद्यालय की एक पूर्व छात्रा से विवाह करने के मामले को लेकर परिजनों ने आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण के कारण विद्यालय का माहौल प्रभावित हुआ है और अभिभावक अपनी बेटियों को स्कूल भेजने में असहज महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक संबंधित शिक्षक को विद्यालय से नहीं हटाया जाता और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब…
High Court’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के सांसदों और विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों की अद्यतन (अपडेटेड) स्थिति रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में प्रदेश के विभिन्न जिलों की अदालतों में लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति, सुनवाई की प्रगति और आगामी तारीखों का विस्तृत विवरण दिया गया है। रिपोर्ट का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई पर नियमित निगरानी रखना और न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल तथा अन्य आरोपियों से जुड़े एक सीबीआई प्रकरण में 28 जुलाई को रायपुर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम)…
CG NEWS : भिलाई। छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का एक अनूठा स्वरूप भिलाई क्षेत्र में देखने को मिला, जहां आधी रात को ‘सवनाही’ की पारंपरिक रस्म निभाई गई। रात करीब 12 बजे जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तब गांव के बैगा, बुजुर्ग और ग्रामीण शीतला माता मंदिर में एकत्र हुए। विशेष पूजा-अर्चना के बाद बैगा ने नारियल और पूजन सामग्री के साथ गांव की चारों दिशाओं की परिक्रमा कर पारंपरिक तरीके से ‘गांव बांधने’ की रस्म पूरी की। मान्यता है कि इस परंपरा से गांव को महामारी, प्राकृतिक आपदा और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा मिलती…
यशवंत गंजीर, रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में प्रदेश के सहकारी बैंकों के अध्यक्षों ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य भेंट कर सहकारी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अपेक्स बैंक रायपुर के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, जगदलपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह, सचिव सहकारिता आर. प्रसन्ना, पंजीयक सहकारी संस्थाएं रमेश शर्मा तथा अपेक्स बैंक के महाप्रबंधक युगल किशोर वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की “सहकार…
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में स्वाट/सर्विलांस टीम और जनपद के विभिन्न थानों ने तकनीकी सहायता तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से 111 गुमशुदा एवं खोए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35.20 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर की मौजूदगी में मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वितरित किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की।…
CG Accident News : बस्तर/मनेन्द्रगढ़/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के बस्तर, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। बस्तर में डंपर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, मनेन्द्रगढ़ में सड़क पर गिरी महिला को विद्युत विभाग की गाड़ी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, दंतेवाड़ा में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।…
Meta Apologizes PM Modi Facebook Video Removed by Mistake:नई दिल्ली. मामले में मेटा ने सफाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो गलती से हट गया था। कंपनी के अनुसार यह किसी कानूनी कार्रवाई का परिणाम नहीं, बल्कि एक अस्थायी तकनीकी समस्या थी। वीडियो को अब दोबारा रीस्टोर कर दिया गया है। 23 जुलाई को जारी इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। यह संबोधन ऐसे समय आया था, जब देश में पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन…
Vijay Sharma’ रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की खबर सामने आई है। भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना की दिशा में प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। लंबे समय से उठ रही इस मांग पर केंद्र सरकार की पहल को बस्तर के युवाओं और प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि यह रेजिमेंट अस्तित्व में आती है, तो इससे आदिवासी युवाओं को सेना में अधिक अवसर मिलने के साथ-साथ क्षेत्र की वीर परंपरा को भी नई पहचान…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
