Author: Admin
Kanwar Yatra 2026: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान देशभर में शिवभक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं और पवित्र नदियों से जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। 30 जुलाई 2026 से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शिव मंदिरों की ओर रवाना होंगे। हालांकि, हर भक्त के लिए कांवड़ यात्रा में शामिल होना संभव नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी किसी कारणवश कांवड़ यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। धार्मिक मान्यताओं…
Horoscope मेष प्यार में कोई सरप्राइज मिल सकता है। ऑफिस में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। पैसा और सेहत दोनों ठीक रहेंगे। टीम मीटिंग में आपका बर्ताव अहम रहेगा। वृषभ लव लाइफ की परेशानियों को सुलझाने और रिश्ते में नई शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। काम की मुश्किलों को पार करके ही खुश रह पाएंगे। धन और सेहत पॉजिटिव रहेंगे। मिथुन आज ऐसी स्थिति आ सकती है जो आपकी काबिलियत परखेगी। हिम्मत से सामना करें, इससे पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों में ग्रोथ होगी। पॉजिटिव रहें और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। कर्क आज हर क्षेत्र में मौके…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग घायल हो गए। घटना जिले के उसूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घायलों में एक सुकमा जिले से पर्यटन स्थल घूमने आए दल का सदस्य है, जबकि दूसरा स्थानीय ग्रामीण है, जो मवेशी चराने के दौरान विस्फोटक की चपेट में आ गया। नीलम सराई जलप्रपात घूमने आया था पर्यटक दल जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले से कुछ लोग बीजापुर के नीलम सराई जलप्रपात घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान पर्यटक दल…
CG NEWS : रायपुर। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में युवा कई बार ऐसे खतरनाक कदम उठा लेते हैं, जो उनके साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बाइक पर युवती को बैठाकर स्टंट करते हुए रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बॉलीवुड गाने पर बाइक स्टंट का बनाया वीडियो जानकारी के अनुसार, युवक और युवती का एक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की निगरानी और शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए शुरू किए गए VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप को लेकर उठे विवाद पर शिक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि ऐप में किसी तरह की तकनीकी समस्या या खामी सामने आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों को परेशान करना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। शिक्षा मंत्री ने कहा- व्यवस्था सुधारने के लिए है ऐप शिक्षा मंत्री ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शिक्षा व्यवस्था की निगरानी, स्कूलों…
CG NEWS : बीजापुर/रांची। वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ और झारखंड में लंबे समय से सक्रिय रहे मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा को झारखंड के सारंडा जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ दो अन्य नक्सलियों को भी सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया है। मिसिर बेसरा पर झारखंड में हुए कई बड़े नक्सली हमलों और IED विस्फोटों में शामिल होने के आरोप हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। 55 जवानों…
Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में मंगलवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग (उफान) होने से गर्म धातु का छींटा मजदूरों पर जा गिरा, जिससे चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल श्रमिकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंडक्शन फर्नेस में अचानक हुआ विस्फोट जैसा उफान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मजदूर नियमित रूप से इंडक्शन फर्नेस में कार्य कर रहे…
बिलासपुर। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) का जन्मदिन मनाने बर्थडे सेलिब्रेशन की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रशंसक गुरुदेव अवस्थी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने निजी परिसर में सशर्त जन्मदिन समारोह आयोजित करने की अनुमति दे दी। हालांकि, हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि सेलिब्रेशन के दौरान सार्वजनिक सड़क पर यातायात बाधित नहीं होना चाहिए और किसी तरह का अनावश्यक शोर-शराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। CG SET Exam Update : छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब 19 नहीं 30 विषयों में होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को मिलेगा ज्यादा…
CM Sai’ रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बाधित होने की खबरें सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिए…
CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा वितरण घोटाले की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंचती नजर आ रही है। मामले की जांच कर रही सरकंडा पुलिस ने सात वर्तमान और पूर्व तहसीलदारों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। हालांकि तय तारीख पर नोटिस मिलने के बावजूद कोई भी अधिकारी बयान दर्ज कराने पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुआ। इससे जांच एजेंसी अब आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। सात अधिकारियों को भेजा गया नोटिस पुलिस सूत्रों के अनुसार, सर्पदंश मुआवजा वितरण से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच के दौरान…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
