Author: Admin
यशवंत गंजीर, धमतरी। धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। सिरसिदा गांव का चौथी कक्षा में पढ़ने वाला 10 वर्षीय मासूम निकेतन साहू पिछले 40 घंटे से लापता है। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में चिंता का माहौल है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, निकेतन पिता भारत लाल साहू मंगलवार 28 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह स्कूल से घर लौटा, कपड़े बदले…
Ramayana Trailer : मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर में जहां भगवान श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश की दमदार झलक देखने को मिली, वहीं फिल्म के अन्य पात्रों ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। शानदार विजुअल्स, भव्य सेट, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और प्रभावशाली किरदारों ने ट्रेलर को यादगार बना दिया है। रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम ट्रेलर में Ranbir Kapoor’ का शांत, गंभीर और संयमित अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने देश और दुनिया में अपनी सेवाओं का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एयरपोर्ट को एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे में भारत के प्रमुख हवाई अड्डों की श्रेणी में दूसरा स्थान और वैश्विक स्तर पर 66वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे राज्य के विमानन क्षेत्र के लिए गर्व का अवसर प्रदान किया है। यात्रियों की संतुष्टि के आधार पर मिली रैंकिंग एएसक्यू (Airport Service Quality) सर्वे दुनिया के विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्रियों के अनुभव और संतुष्टि के आधार…
CG NEWS : नारायणपुर, 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नदी-नालों के उफान पर आने से कई इलाकों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। कई जगह पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है और आवागमन प्रभावित हुआ है। इसी बीच नारायणपुर जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जहां तेज बहाव के बीच पुलिस की सरकारी बोलेरो ब्रेहबेड़ा नाले में फंस गई। वाहन में दो पुलिस अधिकारी और चालक सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।…
CG Teacher Recruitment 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए 1654 शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने मंगलवार को आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत ई एवं टी संवर्ग की शासकीय शालाओं में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। विभाग का उद्देश्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर कर शिक्षा व्यवस्था को और…
Sonam Raghuvanshi Surrender : नई दिल्ली। राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस बहुचर्चित मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद संबंधित अदालत के समक्ष सरेंडर कर दिया। लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया और जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच यह कदम मामले की सुनवाई के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब अदालत आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया कदम जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान आरोपी सोनम रघुवंशी को निर्धारित…
PoK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। पिछले एक महीने से जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच स्थानीय लोगों ने Pakistan Army पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग और मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में कुछ लोग Indian Army से मदद की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इन वीडियो और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, PoK के कई इलाकों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे…
NEET Paper Leak Case: देश के चर्चित NEET Paper Leak मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। Fast Track Court में CBI द्वारा जरूरी दस्तावेज समय पर पेश नहीं किए जाने के कारण अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त के लिए निर्धारित की है। कोर्ट ने जांच एजेंसी को तीन दिन के भीतर सभी आवश्यक Documents और गवाहों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। क्यों टली सुनवाई? विशेष न्यायाधीश अनु गोयल बलीगा की अदालत में सुनवाई के दौरान सामने आया कि CBI ने करीब 20,000 पेज की Chargesheet दाखिल की है, लेकिन उससे जुड़े…
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव और यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। आज कुछ इलाकों में कम होगी बारिश की गतिविधि…
Long Range Electric Scooters— अगर आप रोजाना के सफर के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बार-बार डिस्चार्ज होने वाली बैटरी और चार्जिंग के झंझट से डरते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय बाजार में अब ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं जो एक बार फुल चार्ज करने पर लंबी दूरी तय करते हैं। जानिए देश में उपलब्ध 5 ऐसे प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में, जिनकी रेंज और कीमत आपकी जेब और जरूरत के हिसाब से मुफीद बैठ सकती है। Long Range Electric Scooters: बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म, 151 KM तक की रेंज…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
