Author: Admin
Rajinikanth Biopic : नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय सिनेमा के ‘थलाइवा’ रजनीकांत करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्मों का इंतजार सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शक करते हैं। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। रजनीकांत की जिंदगी पर बायोपिक बनने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके संघर्ष, मेहनत और साधारण जीवन से सुपरस्टार बनने तक के प्रेरणादायक सफर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन…
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक में स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के दो युवकों पर जातिसूचक गाली देने और बंदूक की बट से सिर पर वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सामने आए एक वायरल वीडियो में एक युवक लोगों के बीच खुलेआम असलहा लहराता दिखाई दे रहा है। इससे मामले ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित शशिकांत के मुताबिक वह बाइक से बाजार जा रहा था। इसी…
यशवंत गंजीर,धमतरी। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी आर्थिक कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार से जुड़ी ₹35.85 लाख से अधिक मूल्य की चल-अचल संपत्तियां फ्रीज कराई हैं। पुलिस के अनुसार जिले में पहली बार SAFEMA/NDPS Act के तहत इस स्तर की कार्रवाई हुई है, जिसकी पुष्टि मुंबई स्थित सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPSA ने 23 जुलाई को कर दी। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक और सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा निवेश, वाहनों तथा अचल संपत्तियों की…
High Court’ रायपुर।’ मवेशियों की तस्करी और अवैध परिवहन से जुड़े मामलों में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए कृषि उपयोगी पशुओं को मुकदमे की सुनवाई पूरी होने तक आरोपी, वाहन चालक या कथित मालिक को सुपुर्दनामे पर नहीं सौंपा जा सकता। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि ऐसे सभी मवेशियों को केवल पंजीकृत गौशाला, गोसदन या मान्यता प्राप्त गोरक्षण संस्थान की अभिरक्षा में रखा जाएगा। इस फैसले को पशु संरक्षण और पशु तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। डिवीजन बेंच ने…
बलरामपुर -जिले के शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बसंतपुर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अनन्त कुमार यादव के खिलाफ एक महिला सहकर्मी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने, मानसिक प्रताड़ना देने और लगातार उत्पीड़न करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस के पास जाने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से भी शिकायत की थी, लेकिन उसकी शिकायत पर समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बलौदाबाजार में देर रात…
बलौदाबाजार।’ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। जांच एजेंसियों की टीम ने जिले के चर्चित पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास समेत उनके कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई देर रात शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक विभिन्न स्थानों पर जांच जारी थी। हालांकि एजेंसियों की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। देर रात एक साथ कई स्थानों पर पहुंची जांच एजेंसियां जानकारी…
IND vs ZIM : नई दिल्ली।’ भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार Vaibhav Suryavanshi’ ने अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई पहचान बना ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में विस्फोटक अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। महज 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ही वैभव ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिससे उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले भी उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। पहले…
Greater Noida STP tank accident: ग्रेटर नोएडा. शनिवार रात उस समय दर्दनाक बन गया, जब सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक सफाईकर्मी और उसे बचाने के लिए टैंक में उतरा एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल है। राजस्थान के करौली निवासी शशिकांत शर्मा (40) एसटीपी टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे। सफाई के दौरान जहरीली गैस के प्रभाव से वह बेहोश होकर टैंक में गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए सोसायटी का सिक्योरिटी गार्ड आकाश, निवासी…
Common myths associated with Rudraksha: नई दिल्ली. आज भी लोगों के बीच भ्रम का कारण बने हुए हैं। भगवान शिव से जुड़े इस पवित्र बीज को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कोई इसे केवल साधु-संतों के लिए मानता है, तो कुछ लोगों का विश्वास है कि पीरियड्स के दौरान इसे पहनना वर्जित है। हालांकि, शिव महापुराण और कई आध्यात्मिक विशेषज्ञों के अनुसार इन धारणाओं का शास्त्रों में स्पष्ट आधार नहीं मिलता। आइए जानते हैं रुद्राक्ष से जुड़े 4 बड़े मिथक और उनके पीछे की सच्चाई। रुद्राक्ष का धार्मिक महत्व हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक…
CG News : सक्ती।’ छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के हसौद थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने थाना परिसर स्थित ऑफिस बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जय लहरे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना परिसर की बैरक में मिला आरक्षक का शव प्राप्त जानकारी के…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
