यशवंत गंजीर, धमतरी। धमतरी जिले के नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी सूची में नगर निगम धमतरी सहित जिले के नगर पालिका कुरूद और नगर पंचायत मगरलोड, नगरी, भखारा एवं आमदी के लिए नामों की घोषणा की गई है।
एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब समाप्त हो गया है। निकाय चुनावों के बाद से ही विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में नियुक्तियों को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा था। सरकार द्वारा सूची जारी किए जाने के बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गई है।
जारी सूची के अनुसार नगर पालिक निगम धमतरी में 8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इनमें अशोक सिन्हा, प्राची सोनी, रितिका यादव, अरविंद मुंडी, सीमा चौबे, दिलीप पटेल, विजय सिंह ठाकुर और भागवत यादव शामिल हैं।
नगर पालिका कुरूद में चंद्रकुमार चंद्राकर (नंदू), खिलेश्वर देवांगन, खिलावन यादव, भानु चंद्राकर और महावीर साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
नगर पंचायत मगरलोड में दिनेश कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार साहू और शांति देवांगन को मनोनीत किया गया है। वहीं नगर पंचायत नगरी में आसूराम साहू, जागेश्वर साहू और किशोर कुंभकार को एल्डरमैन बनाया गया है।
नगर पंचायत भखारा में संतोष साहू, किशोर सिंह गौड़ और दिनु निर्मलकर तथा नगर पंचायत आमदी में आसूराम साहू, जागेश्वर साहू और किशोर कुंभकार के नाम शामिल हैं।
एल्डरमैन नगर निकायों की बैठकों में शामिल होकर स्थानीय विकास, जनहित और नगरीय समस्याओं से जुड़े विषयों पर अपनी राय रख सकेंगे। माना जा रहा है कि सामाजिक योगदान, संगठनात्मक सक्रियता और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क को ध्यान में रखते हुए नामों का चयन किया गया है।
इन नियुक्तियों से नगरीय निकायों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय बेहतर होने तथा विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

