नेशनल हाईवे पर कटनी-मैहर सडक़ मार्ग पर ग्राम रोहनिया के निकट सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एक के बाद एक दो सडक़ हादसे हो गए। पहले ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ठोकर मार दी, जिसमें एक पुरूष एवं एक महिला की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची जब अमदरा पुलिस मौके पर पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पुलिस कर्मियों को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी बुरी तरह घायल हो गए। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर करीब दो दर्जन लोग मैहर में माता शारदा के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रोहनिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली में सवार वीरेन्द्र सिंह पिता स्व. रामखेलावन सिंह 48 वर्ष ग्राम रोहनियाखुर्द थाना अमदरा एवं रजनी पटेल पति राजेश पटेल उम्र 30 ग्राम बडग़ांव थाना रीठी की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने खड़े वाहन को ठोकर मार दी। इस हादसे में अमदरा थाना प्रभारी बुरी तरह घायल हो गए। थाना प्रभारी को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर भेज दिया गया है। पहले हादसे में घायल लोगों का इलाज मैहर सिविल अस्पताल में चल रहा है।
कार ने मारी बाइक में ठोकर, दो युवकों की मौत

