परिषदीय स्कूलों में लापरवाही के मामले में बाजारशुकुल के एक सहायक अध्यापक को तीसरी बार निलंबित किया गया है, जबकि 39 अन्य शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई बीएसए संजय तिवारी के निर्देश पर की गई।
प्राथमिक विद्यालय पूरे बख्तावर के सहायक अध्यापक संतोष कुमार पाल 30 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। बीईओ के निरीक्षण में उनकी गैरहाजिरी सामने आई, जिसके बाद रिपोर्ट बीएसए कार्यालय भेजी गई। बीएसए ने उन्हें निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र संग्रामपुर से संबद्ध कर दिया। मामले की जांच संग्रामपुर के बीईओ शशांक मिश्रा को सौंपी गई है।
साथ ही 20 जनवरी से 20 फरवरी तक चलाए गए निरीक्षण अभियान में विभिन्न विद्यालयों से 39 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। सभी को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम स्ै बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

