कटनी ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पिंडरई में आज रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचाई। खेतों से शुरू हुई यह आग विकराल रूप धारण करते हुए गांव की दहलीज तक पहुंच गई। इस अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक किसानों की सिंचाई पाइप लाइन और बिजली के तार जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने सूखे पेड़ों के साथ-साथ हरे-भरे पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों का संघर्ष और प्रशासन की लेति-लतीफी
स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग की शुरुआत दिन में ही हो गई थी। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और देर रात तक आग गांव के करीब पहुंच गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल वाहन घंटों की देरी से रात में गांव पहुंचा।
दमकल के आने से पहले ही ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी थी। आग बुझाने के इस कड़े मशक्कत के दौरान कई ग्रामीणों आग में झूलते झूलते बच गए
इस आगजनी में किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। खेतों में रखे सिंचाई के पाइप जल जाने से अब रबी की फसलों की सिंचाई और आगामी खेती पर संकट मंडराने लगा है। इसके साथ ही विद्युत तार जलने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग का तांडव इतना भयानक था अभी भी ग्रामीण दहशत में है।


