अमेठी में गर्मी शुरू होते ही आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है।आज दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई।धुआं उठते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वैकल्पिक माध्यमों से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग से दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र बाबूपुर गांव का है आज दोपहर अचानक एक गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।आग की लपटों की देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को वैकल्पिक माध्यम से बुझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया लेकिन ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी आज पर काबू नहीं पाया जा सका।जजिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड केई टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग से करीब 2 बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।

