कटनी- माधवनगर थाना क्षेत्र की झिंझरी चौकी अंतर्गत बिलहरी रोड पर कॉलेज जा रहे छात्राओं से भरी ई-रिक्शा ऑटो को पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत कई छात्रा घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि मौके से गुजर रहे पटवारी ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को अपनी बुलेरो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा सभी का इलाज जारी है। यह पूरा मामला बिलहरी रोड स्थित शारदा फैक्ट्री के सामने का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज के छात्राएं ई-रिक्शा ऑटो में सवार होकर गर्ल कॉलेज जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठे छात्राएं सड़क पर गिर पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे बिलहरी में पदस्थ पटवारी सचिन श्रीवास्तव ने मानवता का परिचय दिया। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और अपनी बुलेरो से सभी घायल छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में ऑटो चालक दिनेश यादव निवासी पुरैनी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घायल छात्राओं में माया चौधरी निवासी झुकेही, मुस्कान पटेल निवासी झुकेही, कुमकुम रजक निवासी जोबीकला, खुशी विश्वकर्मा निवासी जोबीकला, सीमा यादव निवासी चन्हटा, साधना लोधी निवासी पिपरिया और अंजनी लोधी निवासी पिपरिया शामिल हैं। वहीं हादसे को अंजाम देने वाला अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच झिंझरी पुलिस कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस फरार कार चालक तक कब पहुंच पाती है और यातायात विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता हैं
कटनी -बिलहरी रोड पर कार चालक ने ऑटो को मारी ठोकर, छात्रों से भरे ई-रिक्शा में मची चीख-पुकार
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

