कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सलैया चौकी के बड़गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध भूरा साहू अचानक लापता हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार भूरा साहू अपने घर से खेत की ओर मवेशियों को लेकर गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और आसपास के गांवों सहित रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी जुटाई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
वृद्ध के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। इसके बाद परिजन सलैया चौकी पहुंचे, जहां मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में वृद्ध की तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि भूरा साहू के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस अथवा परिवार को सूचित करें।

