कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया चौकी के भेडा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अजय कोरी निवाशी ग्राम भेड़ा उम्र 33 वर्ष ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों और आसपास के लोगों ने जब उसे देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रीठी शासकीय अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


