अमेठी के शिया बाहुल्य भनौली गांव में बुधवार को ईरान की मदद के लिए एक अनोखा डोनेशन अभियान शुरू किया गया। इस डोनेशन अभियान में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नगद धनराशि के अलावा जेवरातों और बर्तनों को भी दान के रूप में दिया।इतना ही नही छोटे छोटे बच्चो ने अपने गुल्लकों को तोड़कर उसके पैसे को दान दिया।
अभियान में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। छोटे-छोटे बच्चे अपनी गुल्लक लेकर पहुंचे, जबकि महिलाओं ने न केवल नकद धनराशि बल्कि अपने जेवर और घरेलू बर्तन तक दान में दे दिए।
ग्रामीणों द्वारा जुटाई गई यह मदद भारत स्थित ईरान के दूतावास तक पहुंचाई जाएगी, ताकि जरूरतमंदों तक राहत पहुंच सके। यह अभियान गांव के लोगों की संवेदनशीलता और वैश्विक मानवीय सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बता दें कि ये अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। अभियान पूरा होने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी रकम इकट्ठा हुई है। उसके बाद इकट्ठा की गई रकम को नई दिल्ली में मौजूद ईरान की एंबेसी में भेजा जाएगा।

