जरही.भटगांव क्षेत्र के बारोधी में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नाबालिग मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर स्कूल से वापस अपने घर लौट रहे थेतीनों किशोर एक ही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीवी 7836 में सवार होकर जरही की ओर घर जा रहे थे तीनों किशोर अलग-अलग स्थान के थे जिसमें एक किशोर ग्राम बरोधी एक ग्राम पंचायत कोरंधा और तीसरा जरही शक्ति नगर का बताया जा रहा है मोटरसाइकिल बरोधी निवासी तीरथ राजवाड़े की बताई जा रही है । तीनों किशोर स्कूल से घर जाने को निकले थे इसी दौरान भटगांव रोड स्थित बारोधी के चौहान कॉम्पलेक्स पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल चला रहे किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान धनंजय रजवाड़े उम्र 14 वर्ष, पिता लोचन रजवाड़े, निवासी ग्राम करौंधा के रूप में हुई है। हादसे में घायल दोनों किशोरों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव भिजवाया गया है हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हादसे ने उठाए कई गंभीर सवाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद सवाल यह उठ रहा है नाबालिकों के हाथ में गाड़ी क्यों दी जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि आज गांवों और कस्बों में 13–15 साल के बच्चे खुलेआम बाइक चलाते नजर आते हैं, लेकिन इस पर न तो परिवार सख्ती करता है और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई देती है लगातार हो रही ऐसी दुर्घटनाओं के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आ रहा है।



