यशवंत गंजीर,धमतरी। राज्य सरकार ने 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक सहायक के साथ पात्र यात्री बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परिवहन विभाग ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के तहत बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय, सार्वजनिक स्थानों और बसों में योजना की जानकारी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र बुजुर्ग इस सुविधा से अवगत होकर इसका लाभ उठा सकें।
25 July 2026 Rashifal : इस राशि के कारोबारियों को होने वाला है मुनाफा, जानिए अपना राशिफल
परिवहन विभाग ने संबंधित अधिकारियों और बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके एक सहायक को बिना किसी बाधा के निःशुल्क यात्रा कराई जाए। साथ ही यात्रा के दौरान उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए।
विभाग ने यह भी कहा है कि यदि किसी यात्री को योजना के लाभ में कठिनाई आती है, तो उसकी शिकायत का त्वरित समाधान किया जाए। शासन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुगम परिवहन उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने सामाजिक, पारिवारिक और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आसानी से आवागमन कर सकें।

