यशवंत गंजीर,धमतरी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुरूद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छाती स्थित एनएच-30 हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति बिक्री के उद्देश्य से हेरोइन लेकर आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उनके पास से 1.1 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 6 हजार रुपये), दो मोबाइल फोन (10 हजार रुपये) और एक मोटरसाइकिल (20 हजार रुपये) बरामद हुई।
धमतरी जिला स्थापना दिवस; तारीखें तो कैलेंडर में बहुत हैं, पर ‘याददाश्त’ कहां से लाएं
आरोपियों की पहचान वाहिद खान (27 वर्ष) एवं केशवराम ध्रुव (26 वर्ष), दोनों निवासी संजय नगर, कुरूद के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 205/2026 के तहत धारा 21(ए) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Latest updates from India and around the world on Breaking News, State News, Politics, Crime News, Business News, Sports News, Entertainment News, and more on Janhit Express. Get real-time updates, in-depth coverage, and trusted journalism all in one place.
Follow us on Facebook to stay ahead with breaking news, trending stories, and live updates from across the nation and the world.

