यशवंत गंजीर, कुरुद। केंद्र और राज्य संगठन के निर्देश पर भाजपा द्वारा बूथ स्तर तक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से कार्यकर्ताओं को जोड़ने अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कुरुद विधानसभा के चारों मंडलों को 2500-2500 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इसी कड़ी में कुरुद और भखारा मंडल में कार्यशालाएं आयोजित की गईं।
कुरुद भाजपा कार्यालय में 30 जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में कुरुद मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को 10 हजार का लक्ष्य मिला है। प्रत्येक बूथ से कम से कम 25 सदस्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद साहू, लोकेश्वर सिन्हा, योगेश साहू, धनेश्वरी निर्मलकर, कविता चन्द्राकर, केशव चन्द्राकर, हिमांशु साहू, कमलेश चन्द्राकर, धर्मेंद्र साहू, राजू चन्द्राकर, लक्ष्मीकांत साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भखारा मंडल प्रभारी निरंजन सिन्हा ने कहा कि डिजिटल युग में संगठन को नई तकनीक से जोड़ना जरूरी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, जिला पंचायत सभापति पूजा सिन्हा, आनंद यदु, रामस्वरूप साहू, विष्णु साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक अजय चंद्राकर ने अभियान के लिए कमलेश चंद्राकर, धर्मेंद्र साहू, हिमांशु साहू, राजेश साहू, राजेंद्र चंद्राकर और युगेश धीवर को जिम्मेदारी सौंपी है। बूथ अध्यक्ष, आईटी सेल और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

