यशवंत गंजीर, धमतरी। सड़क सुरक्षा को लेकर धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए पिकअप वाहनों में यात्रियों को ले जाते पाए जाने पर 4 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनसे कुल 21 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
NEET Re-Exam 2026 : NEET 2026 री-एग्जाम में नए नियम लागू, जानें पूरी डिटेल
जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई, उनमें
CG 06 GE 4628, CG 05 AV 2557, CG 05 AF 0912 और CG 05 PQ 7346 शामिल हैं।
पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश दी कि मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाना बेहद खतरनाक है और इससे गंभीर सड़क हादसे हो सकते हैं। साथ ही संबंधित वाहनों के परमिट निरस्त कराने और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।
धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें और मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बचें।

