कटनी। कुठला थाने की कुर्सी किसे मिलेगी, कौन होगा अगला थाना प्रभारी, यह चर्चा पिछले 7 दिनों से जिले में तेजी से चल रही थी। कुठला थाना प्रभारी बनने की रेस में कई दावेदार किस्मत भी आजमा रहे थे, लेकिन अंततः आज इन सभी चर्चाओं और प्रयासों पर विराम लग गया। देर शाम कुठला थाने की कमान कार्यवाहक निरीक्षक अखिलेश दहिया को सौंपने के आदेश जारी हो गए। इसके साथ ही ढीमरखेड़ा थाने में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक अभिषेक चौबे को विजयराघवगढ़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि उनकी जगह ढीमरखेड़ा थाने की कमान निरीक्षक महिमा रघुवंशी को सौंपी गई है। विजयराघवगढ़ में पदस्थ रहे कार्यवाहक निरीक्षक रितेश शर्मा को फिलहाल लाइन भेज दिया गया है। आदेश जारी होने के कुछ देर बाद ही नए थाना प्रभारियों के पदभार ग्रहण करने की कवायत शुरू हो गई है।
इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 5 साल से अधिक एक ही थाने, चौकी में पदस्थ कर्मचारियों की तबादला सूची भी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा रविवार की शाम जारी कर दी गई है। जारी की गई सूची में कर्मचारियों को नवीन पद स्थापना स्थान पर जल्द से जल्द पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कटनी अखिलेश को कुठला, अभिषेक को विजयराघवगढ़ और ढीमरखेड़ा की कमान महिमा के हाथ, 5 साल से अधिक एक ही थाने में जमे 87 पुलिसकर्मी भी स्थानांतरित, देर शाम जारी हुआ आदेश
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

