कटनी जिले की रीठी तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने भूख हड़ताल पर बैठीं माला मौसी की मांगों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन हरकत में आया 24 घंटे बाद प्रभारी बीएमओ ने उनसे चर्चा की और घंटों की समझाई के बाद एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हो गई। माला मौसी ने अस्पताल में वर्षों से जमे कर्मचारियों को हटाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग उठाई। उनका कहना है कि अस्पताल की लापरवाहियों की शिकायतें लंबे समय से की जा रही थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद आज गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे विभाग ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।


