कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 65 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत में लगे ट्यूबवेल पर नहा रहे थे, तभी बिजली के तार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान ओमप्रकाश बर्मन, पिता बिहारी लाल बर्मन, उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी ग्राम खमरियाचौकी, बिलहरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश बर्मन अपने खेत में स्थित ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद बिजली के तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से उन्हें जोरदार झटका लगा।
आस्था का सैलाब : ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल आज, बजरंगबली की पूजा में न करें ये गलतियां
करंट लगने के बाद ओमप्रकाश बर्मन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

