चन्दौली। अभी ज्यादातर प्रेम प्रसंग के मामलों में सुनने को मिलता रहा हैं कि लड़का लड़की को भगा ले गया । लेकिन मुगलसराय पुलिस ने एक एक दिलचस्प प्रेम कांड का खुलासा किया है। जिसमें एक युवती खुद एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्र को प्रेम के जाल में फंसाकर गुजरात के कच्छ ले गयी हाला की युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
8 मई की सुबह स्कूल जाने निकला छात्र शाम तक लापता हो गया। मोबाइल बंद मिला तो परिजन परेशान। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिला तो मुगलसराय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जांच में सामने आया कि अलीनगर निवासी एक युवती ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गई। वहां किराए का कमरा लेकर उसे कैद की तरह रखा। किसी से बात करने की इजाजत तक नहीं थी।
नाबालिग ने मौका पाकर पड़ोस के कमरे से मोबाइल पर पिता को लोकेशन बताई। परिजन तुरंत गुजरात पहुंचे और बेटे को वापस ले आए।
पुलिस की पूछताछ में युवती ने अपना अपराध कबूल लिया। मामले में धारा 87 बीएनएस के साथ POCSO एक्ट की धारा 3/4 भी जोड़ दी गई है।

