कटनी जिले के रीठी जनपद सभा कक्ष में आज स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, वहीं लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार भी लगाई।
कटनी जिले के रीठी जनपद सभा कक्ष में आयोजित इस समीक्षा बैठक में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज सिंह एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आतिश निगम की उपस्थिति रही। बैठक में क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और आमजन तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि आम जनता को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई गई और कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

