कटनी: जिले के रीठी मुख्यालय स्थित शासकीय संदीपनी विद्यालय में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने विद्यालय के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि प्राचार्य हेमराज कारपेंटर उन पर शारीरिक संबंध बनाने का अनैतिक दबाव बना रहे हैं और इनकार करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं।
नौकरी से निकालने की धमकी का आरोप
एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि वह विद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। पीड़िता के अनुसार, प्राचार्य लगातार मुझ पर गलत नीयत से दबाव बना रहे हैं। जब मैंने उनकी मांगों को मानने से इनकार किया, तो उन्होंने मुझे पद से हटाने की धमकी दी। एक गरीब और आउटसोर्स कर्मचारी होने के नाते मुझे अपनी जीविका खोने का डर सता रहा है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
पीड़िता ने स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े किए हैं। महिला का कहना है कि उसने सबसे पहले रीठी थाने में इस मामले की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर उसे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगाने कटनी आना पड़ा। पीड़िता ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
प्राचार्य ने आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश
दूसरी ओर, इन गंभीर आरोपों पर सफाई देते हुए प्राचार्य हेमराज कारपेंटर ने इन्हें पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि ये आरोप कुछ राजनीतिक लोगों के इशारे पर रची गई एक गहरी साजिश का हिस्सा हैं। पिछले एक वर्ष से मुझे इसी तरह परेशान करने की कोशिश की जा रही है। प्राचार्य ने प्रशासन से अपील की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
कटनी के रीठी थाना अंतर्गत प्रिंसिपल पर महिला कर्मचारी ने लगाया शारीरिक शोषण के प्रयास का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

