शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के आईटी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं) के छात्र-छात्राओं के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दिनांक 1 मई 2026 से 20 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री भारत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण का संचालन व्यावसायिक प्रशिक्षक हेल्थ केयर श्रीमती रेणुका पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में आयोजित किया जा रहा है, जहां सेंटर के संस्थापक डॉक्टर धीरेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों को हेल्थ से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, उन्हें उनके भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है, जिससे वे अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर सकें।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना एवं उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। विद्यार्थियों में इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह देखा जा रहा है और वे नई-नई तकनीकी जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है।

