कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का एक मामला सामने आया है, जहां एक बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, देवरी फाटक के पास लगभग 40 वर्षीय युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायल युवक को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
परिजनों के मुताबिक, युवक एक निजी कंपनी में काम करता है और रोज की तरह आज सुबह भी अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

