कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों की गुंडागर्दी का एक प्रत्यक्ष प्रमाण वीडियो के जरिए सामने आया है। वीडियो में शराब दुकान के कर्मचारी देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगाने वाले एक फौजी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि दुकान के कर्मचारियों और फौजी के बीच शराब खरीदने के दौरान किसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर क्या था अपने चिर परिचित अंदाज में खुद को बॉस मानने वाले शराब दुकान के कर्मचारियों ने दुकान से बाहर आकर फौजी की सरेआम पिटाई करनी शुरू कर दी।
जिस समय यह घटना हो रही थी। उस दौरान वहां पर सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद थे। इन्हीं लोगों में से किसी ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।
शराब दुकान के कर्मचारियों के द्वारा एक फौजी भाई के साथ इस तरह का बर्ताव या फिर किसी अन्य के साथ इस तरह का बर्ताव करने की छूट आखिर मिल कैसे रही है।
एक फौजी के साथ शराब दुकान के कर्मचारियों ने जो कुछ किया वह न केवल अपराध है बल्कि देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने वाले फौजी भाइयों के लिए अपमानजनक भी।
ऐसे में न केवल इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए बल्कि शराब दुकान संचालित करने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।
कहां तो यह भी जा रहा है की मारपीट की इस घटना की जानकारी लगने के बाद कुछ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे थे। जिन्होंने बीच बचाव करते हुए फौजी को शराब दुकान के कर्मचारियों से बचाया और उसे वहां से निकालकर चलता कर दिया।
वीडियो वायरल होने के कारण एक फौजी के साथ शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा किए गए इस तरह के बर्ताव की लोग कड़ी आलोचना कर रहे हैं। साथ ही मांग भी कर रहे हैं की ठेकेदार और ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कठोरता कार्यवाही करनी चाहिए।
देखिए किस तरह शराब दुकान के कर्मचारियों ने एक फौजी के साथ किया अपमानजनक और निंदनीय व्यवहार

