कटनी जिले की रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी मैं रेलवे फाटक के पास आज साम लगभग 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे गेट बंद होने का सायरन बजने पर फाटक पार करने की जल्दी मैं जब एक ट्रक क्रमाक एमपी 09HH 1791 दोनो फाटक के बीच रेलवे ट्रेक पर बंद होकर खड़ा हो गया जिसे ट्रक चालक के बार-बार स्टार्ट करने के बाद भी ट्रक चालू नहीं हो रहा था l और इसी बीच तेज रफ्तार में दमोह की ओर मालगाड़ी दौड़ती चली आ रही थी l जिसे देख गेट के पास खड़े लोगो मैं आफरा तफरी का माहोल निर्मित हो गया l

वही मालगाड़ी चालक ने अंदेशा को भागते हुए अपनी ट्रेन की रफ्तार को धीमा कर दिया, तो वही गेट मेन और पास खड़े लोगो की सूझबूझ से रेलवे ट्रेक पर बंद खड़े ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने धक्का मारकर रेलवे ट्रैक से बाहर किया ,फिर जाकर गेट बंद और मालगाड़ी निकली गई l तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और एक बड़े हादसा टला

