धमतरी, 26 अप्रैल। जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के तहत रविवार को हुए सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और परिवार को प्राथमिकता देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में लगातार सीखते रहना और खुद को अपडेट रखना जरूरी है।
उन्होंने युवाओं से भ्रामक जानकारी और अनावश्यक आलोचनाओं से दूर रहने को कहा। परिवार को सबसे बड़ा सहारा बताते हुए उसकी सलाह को महत्व देने की बात कही। महिलाओं की भागीदारी को विकास के लिए जरूरी बताया और उन्हें स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी।
दो दिन तक हुए आयोजन, कई गतिविधियां रहीं:
24-25 अप्रैल को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में हुए आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। समापन पर दायरा बैंड (जादू बस्तर) की प्रस्तुति हुई।
विजेताओं को किया सम्मानित:
समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, महापौर रामू रोहरा, डीएफओ कृष्ण जाधव, प्राचार्य विनोद पाठक सहित जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

