कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिहुडी में एक गौ वंश की मौत के कारण बजरंग दल ने हंगामा खड़ा कर दिए जम कर नारे बाजी करते हुए बजरंगियों ने गौ वंश की मौत पर विरोध प्रदर्शन किया मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया
जानकारी मुताबिक एक बी एस एन एल की बायर डाल रहे ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक गर्भवती गौ वंश की मौत गढ्ढे में गिरते ही घटना स्थल पर हो गई ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा बायर डालने का काम किया जा रहा है जिसको लेकर ये लोग गहरी गहरी नाली और बड़े बड़े गढ्ढे कर रहे है हाल ही में ग्राम सिहुडी में ग्राम पंचायत और स्कूल के पास ठेकेदार के द्वारा बायर डालने का काम किया जा रहा है उक्त कार्य में सुरक्षा से संबंधित कोई भी पुख्ता इंतजाम ठेकेदार के द्वारा नहीं किए गए है विगत 15 दिनों से गढ्ढा खोद कर रखे हुए है विगत दिवस शुक्रवार को देर रात गढ्ढे में एक गर्भवती गाय गिरी और मौके पर ही गाय ने दम तोड़ दिया सुबह जब लोगों ने देखा तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी जिसके बाद हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गौ वंश का पी एम कराया उक्त ठेकेदार के ऊपर विधि संगत धाराओं पर मामला पंजीबद्ध करते हुए मामले को विवेचना में लिया

