चंदौली: मुगलसराय में NH 19 के किनारे सजे एक निजी लॉन में कल रात खुशियों की शहनाइयां अचानक थम गईं, जब एक युवती ने मंडप में पहुंची। कुछ ही पलों में यह समारोह एक बड़े सवाल में बदल गया
युवती का आरोप है कि मुगलसराय के एक प्रभावशाली परिवार के बेटे ने उसे शादी का वादा कर करीब पांच वर्षों तक अपने साथ रखा। इस दौरान दोनों लिव-इन में रहे, भविष्य के सपने बुने, लेकिन अंत में युवक ने चुपचाप दूसरी शादी रचा रहा है।
सच सामने लाने के लिए युवती सीधे शादी स्थल पहुंची और सबके सामने अपनी आपबीती सुनाई। मीडिया के कैमरों के बीच उसने कहा—
“मेरा विश्वास तोड़ा गया है, मुझे सिर्फ न्याय चाहिए।”
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी कुछ देर के लिए रुक गई। मामला यहीं नहीं थमा—युवती का आरोप है कि जब वह पुलिस के पास गई, तो उसे ही दबाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। वजह—युवक का परिवार इलाके में खासा प्रभाव रखता है।
बताया जा रहा है कि युवती चंदौली पुलिस अधीक्षक से मिल कर न्याय की गुहार लगाएगी ।
यह घटना केवल एक प्रेम कहानी का अंत नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक आईना है। कानून, जैसे Protection of Women from Domestic Violence Act, 2005, महिलाओं को अधिकार देता है, लेकिन सवाल है—क्या ये अधिकार जमीन पर लागू हो पा रहे हैं?

