Close Menu
JanhitexpressJanhitexpress
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Chhattisgarh
    • Balrampur
    • Ramanujganj
    • Wadrafnagar
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Bussiness
  • Technology
  • More
    • Employment
    • Government Schemes
    • Videos
    • Administration
    • Health
    • Weather
    • Religion & Culture
    • Special Reports
    • Editorial
    • Fact Check
What's Hot

बलरामपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: मूरकौल में शिक्षक की मांग को लेकर बच्चे सड़क पर, भरुहीबांस में 27 छात्रों का टेंट के नीचे प्रदर्शन

Balrampur News: अधिकांश स्कूलों में सामग्री पहुंची नहीं, फिर भी CAC से मांगा जा रहा उपलब्धता प्रमाणपत्र; DEO पर ₹4.51 करोड़ के गबन के आरोपों के बीच वायरल चैट से उठे सवाल

नपं जरही में निर्माण कार्यों पर सवाल, घटिया सीसी रोड का वीडियो वायरल

Facebook X (Twitter) Instagram
  • Join Us
  • Download ID
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Facebook X (Twitter) YouTube
JanhitexpressJanhitexpress
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Chhattisgarh
    • Balrampur
    • Ramanujganj
    • Wadrafnagar
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Bussiness
  • Technology
  • More
    1. Employment
    2. Government Schemes
    3. Videos
    4. Administration
    5. Health
    6. Weather
    7. Religion & Culture
    8. Special Reports
    9. Editorial
    10. Fact Check
    11. View All

    CG NEWS : सरकार की राहत, एक करोड़ की रजिस्ट्री पर 60 हजार तक की बचत

    April 26, 2026

    Nari Shakti Vandan : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर नई बहस , 33% आरक्षण कब मिलेगा, जनगणना और परिसीमन पर टिकी उम्मीद

    April 12, 2026

    8th Pay Commission : 18 महीने में आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट, कर्मचारियों को मिलेगा एरियर

    April 11, 2026

    Chhattisgarh Job Vacancy 2026 : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका , पॉलिटेक्निक कॉलेज में 346 पदों के लिए सजेगा ‘जॉब का मैदान’

    April 7, 2026

    सीएमएचओ सरगुजा की मेहरबानी, आरोपों से घिरे डॉ दीपक गुप्ता बन गए अधिकारी 

    May 8, 2026

    Balod News: नक्सल मुक्त जिले में ‘लाल पानी’ (Red Water )का खतरा, ग्रामीणों की जिंदगी पर संकट

    April 4, 2026

    Today’s Breaking News – स्वास्थ्य विभाग पर सवाल: मरीजों की एंबुलेंस बनी सामान ढोने की गाड़ी

    March 26, 2026

    Mental Health in India 2026 : खतरे की घंटी भारत के 60% युवा मानसिक रोगों की गिरफ्त में, खेल जगत पर गहरा असर

    March 16, 2026

    Kanwar Yatra 2026: 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू, कांवड़ नहीं ला पाए तो घर पर ऐसे करें शिवलिंग का जलाभिषेक

    July 30, 2026

    30 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को ऑफिस में मिलने वाली हैं नई चुनौतियों

    July 30, 2026

    Belpatra Rules: सोमवार को बेलपत्र तोड़ना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें शिव पूजा के खास नियम

    July 29, 2026

    29 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के उपर नए प्रोजेक्ट की आ सकती हैं जिम्मेदारियां

    July 29, 2026

    Balrampur – संलग्नीकरण नहीं, प्रतिनियुक्ति पर हैं मुन्नालाल धुर्वे, जनपद सीईओ का प्रभार प्रशासनिक व्यवस्था के तहत मिला : सहायक आयुक्त

    August 2, 2026

    बलरामपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: मूरकौल में शिक्षक की मांग को लेकर बच्चे सड़क पर, भरुहीबांस में 27 छात्रों का टेंट के नीचे प्रदर्शन

    September 3, 2026

    Balrampur News: अधिकांश स्कूलों में सामग्री पहुंची नहीं, फिर भी CAC से मांगा जा रहा उपलब्धता प्रमाणपत्र; DEO पर ₹4.51 करोड़ के गबन के आरोपों के बीच वायरल चैट से उठे सवाल

    August 30, 2026

    नपं जरही में निर्माण कार्यों पर सवाल, घटिया सीसी रोड का वीडियो वायरल

    August 29, 2026

    Balrampur News: DEO पर 4.5 करोड़ की कथित गड़बड़ी का आरोप, पर्दा उठा तो खुलेंगे कई राज

    August 25, 2026
JanhitexpressJanhitexpress
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Chhattisgarh
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Bussiness
  • Technology
  • More
Home»featured»Ram Mandir Donation Theft Case : राम मंदिर में 40 दिनों में 70 बार चढ़ावा चोरी! SIT की रिपोर्ट में करोड़ों के गबन का दावा, 6 कर्मचारियों पर FIR की सिफारिश
featured

Ram Mandir Donation Theft Case : राम मंदिर में 40 दिनों में 70 बार चढ़ावा चोरी! SIT की रिपोर्ट में करोड़ों के गबन का दावा, 6 कर्मचारियों पर FIR की सिफारिश

AdminBy AdminJuly 7, 2026No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email Copy Link
RAM MANDIR
RAM MANDIR

लखनऊ।अयोध्या Ram Mandir Donation Theft Case में बड़ा खुलासा सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच 70 बार चोरी जैसी घटनाएं हुईं। जांच में करोड़ों रुपये के चढ़ावे के गबन की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में छह कर्मचारियों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है।

RAM MANDIR
RAM MANDIR

एसआईटी ने अपनी जांच में मंदिर ट्रस्ट और बैंक की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं होने के कारण लंबे समय तक चढ़ावे की चोरी होती रही।

70 बार चोरी की घटनाएं CCTV में कैद

एसआईटी रिपोर्ट के अनुसार, 27 अप्रैल से 5 जून 2026 तक उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच में कर्मचारियों को कई बार नोटों की गड्डियां, खुले रुपये, जेब, कपड़ों, जूतों और अन्य स्थानों पर छिपाते हुए देखा गया। कई मामलों में अन्य कर्मचारी भी चोरी में सहयोग करते नजर आए।

हालांकि, 24 अप्रैल 2026 से पहले की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं होने के कारण कुल चोरी का वास्तविक आकलन नहीं किया जा सका। जांच एजेंसी का मानना है कि चोरी का सिलसिला इससे पहले भी चल रहा हो सकता है।

करोड़ों रुपये के गबन की आशंका

रिपोर्ट में कहा गया है कि मंदिर की हुंडियों से प्राप्त नकदी को ट्रस्ट और बैंक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गणना कक्ष तक लाया जाता था, लेकिन हुंडीवार रिकॉर्ड रखने और अलग-अलग गिनती करने के बजाय कई बार रकम को पहले ही मिला दिया जाता था।

इसके अलावा नकदी ले जाने वाले बक्सों की ट्रैकिंग भी प्रभावी नहीं थी, जिससे जवाबदेही तय करना मुश्किल हो गया और गबन की आशंका बढ़ गई।

Sarkari Naukri 2026 : UPSC में 186 ड्रग्स इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती, फार्मेसी और मेडिसिन ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

छह कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई

एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में जिन छह कर्मचारियों को प्रथम दृष्टया दोषी माना है, उनमें शामिल हैं—

अविनाश शुक्ला
मनीष कुमार यादव
करुणेश पांडेय
अनुकल्प मिश्रा
लवकुश मिश्रा
रमाशंकर मिश्रा

इन सभी के खिलाफ चोरी, चोरी की संपत्ति रखने, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है।

78.94 लाख रुपये पहले ही हो चुके थे बरामद

एसआईटी रिपोर्ट के मुताबिक, जांच शुरू होने से पहले ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने संदिग्ध कर्मचारियों से करीब 78.94 लाख रुपये नकद, विदेशी मुद्रा, बहुमूल्य वस्तुएं और गणना कक्ष से सटे शौचालय से 2.25 लाख रुपये बरामद किए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित कर्मचारियों और उनके परिजनों के बैंक खातों में आय से कहीं अधिक नकद जमा, एफडी और अन्य वित्तीय लेन-देन पाए गए हैं। एसआईटी ने विस्तृत आर्थिक जांच कराने की सिफारिश भी की है।

ट्रस्ट और बैंक की लापरवाही पर उठे सवाल

एसआईटी ने रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट और बैंक दोनों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार—

प्रवेश और निकास पर कर्मचारियों की तलाशी (Frisking) नहीं ली जाती थी।
जेब रहित निर्धारित वर्दी लागू नहीं की गई।
निजी सामान ले जाने पर रोक नहीं थी।
बायोमीट्रिक उपस्थिति व्यवस्था प्रभावी नहीं रही।
हुंडीवार अलग-अलग गणना नहीं की गई।
बैंक और ट्रस्ट के बीच तय एसओपी का पालन नहीं हुआ।

रिपोर्ट का कहना है कि यदि इन नियमों का सही तरीके से पालन किया जाता तो चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता था।

वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल

एसआईटी ने रिपोर्ट में ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा पर निगरानी व्यवस्था लागू कराने और एसओपी की नियमित समीक्षा नहीं करने का आरोप लगाया है।

वहीं, गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव पर गणना कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित न करने और नियमित तलाशी नहीं कराने की जिम्मेदारी तय की गई है।

इसके अलावा रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू पर बिना अधिकृत आदेश के हुंडियों की चाबियां अपने पास रखने और अपने रिश्तेदार को गणना कार्य में लगाने का भी उल्लेख किया गया है।

चांदी की ईंटों के गायब होने का दावा गलत निकला

सोशल मीडिया पर वायरल चांदी की ईंटों और अन्य बहुमूल्य चढ़ावे के गायब होने के दावों की भी एसआईटी ने जांच की। रिपोर्ट के अनुसार ये आरोप सही नहीं पाए गए और सभी बहुमूल्य वस्तुएं रिकॉर्ड में सुरक्षित मिलीं।

CG New Medical College : प्रदेश को मिलेगी नई सौगात, यहां खुलेगा 100 सीटों वाला एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज, 300 बेड का आधुनिक अस्पताल भी बनेगा

पहले भी दिए गए थे सुरक्षा सुधार के सुझाव

रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्व ऑडिट रिपोर्ट में 180 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के सुझाव दिए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया।

एसआईटी का मानना है कि यदि इन सिफारिशों को समय रहते लागू किया जाता तो इतनी बड़ी चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता था।

सरकार ने 13 जून को गठित की थी SIT

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून 2026 को लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने 15 जून से जांच शुरू कर एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी।

SIT रिपोर्ट के प्रमुख खुलासे
40 दिनों में 70 बार चोरी जैसी घटनाएं सीसीटीवी में रिकॉर्ड।
छह कर्मचारियों की संलिप्तता प्रथम दृष्टया साबित।
करोड़ों रुपये के गबन की आशंका।
78.94 लाख रुपये, विदेशी मुद्रा और बहुमूल्य वस्तुएं बरामद।
कर्मचारियों और रिश्तेदारों के खातों में संदिग्ध लेन-देन।
ट्रस्ट और बैंक द्वारा एसओपी का पालन नहीं।
फ्रिस्किंग, जेब रहित वर्दी और बायोमीट्रिक व्यवस्था लागू नहीं।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल।
चांदी की ईंटें गायब होने का दावा जांच में गलत पाया गया।
छह आरोपित कर्मचारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों के खिलाफ एफआईआर की सिफारिश।
अंतिम जांच अभी जारी

एसआईटी ने स्पष्ट किया है कि यह प्रारंभिक जांच रिपोर्ट है। अंतिम जांच अभी जारी है और आगे की जांच में नए तथ्य सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर सरकार और संबंधित एजेंसियां आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous ArticleAnshula Kapoor’ बनीं मिसेज ठक्कर, रोहन ठक्कर संग लिए सात फेरे, दुल्हन के लुक में छा गईं बोनी कपूर की बेटी
Next Article Nizamabad Murder Case : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, पहले बिल्डिंग से धक्का दिया, फिर कैनुला से टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
Admin
Admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: मूरकौल में शिक्षक की मांग को लेकर बच्चे सड़क पर, भरुहीबांस में 27 छात्रों का टेंट के नीचे प्रदर्शन

September 3, 2026

Balrampur News: अधिकांश स्कूलों में सामग्री पहुंची नहीं, फिर भी CAC से मांगा जा रहा उपलब्धता प्रमाणपत्र; DEO पर ₹4.51 करोड़ के गबन के आरोपों के बीच वायरल चैट से उठे सवाल

August 30, 2026

Balrampur News: DEO पर 4.5 करोड़ की कथित गड़बड़ी का आरोप, पर्दा उठा तो खुलेंगे कई राज

August 25, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Advertisments
Latest Posts

बलरामपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: मूरकौल में शिक्षक की मांग को लेकर बच्चे सड़क पर, भरुहीबांस में 27 छात्रों का टेंट के नीचे प्रदर्शन

Balrampur News: अधिकांश स्कूलों में सामग्री पहुंची नहीं, फिर भी CAC से मांगा जा रहा उपलब्धता प्रमाणपत्र; DEO पर ₹4.51 करोड़ के गबन के आरोपों के बीच वायरल चैट से उठे सवाल

नपं जरही में निर्माण कार्यों पर सवाल, घटिया सीसी रोड का वीडियो वायरल

Balrampur News: DEO पर 4.5 करोड़ की कथित गड़बड़ी का आरोप, पर्दा उठा तो खुलेंगे कई राज

Live TV
Weather Updates
Html weather widget
Horoscope
Cricket Live
Live Cricket Scores
Facebook X (Twitter) YouTube

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Trending

  • National
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • Crime
  • Business

Also Read

बलरामपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: मूरकौल में शिक्षक की मांग को लेकर बच्चे सड़क पर, भरुहीबांस में 27 छात्रों का टेंट के नीचे प्रदर्शन

Balrampur News: अधिकांश स्कूलों में सामग्री पहुंची नहीं, फिर भी CAC से मांगा जा रहा उपलब्धता प्रमाणपत्र; DEO पर ₹4.51 करोड़ के गबन के आरोपों के बीच वायरल चैट से उठे सवाल

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

WhatsApp us

WhatsApp Group