कटनी जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस बल अलग-अलग बीटों में तैनात होकर सड़कों पर उतरा और वारंटियों व आदतन अपराधियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कई वारंटियों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातभर कांबिंग गश्त की। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अपराधियों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
कटनी पुलिस का संदेश साफ है अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं!

