रीठी विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े सभी उपभोक्ताओं के लिए विभाग ने सूचना जारी की है जिसमें रीठी विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता विमल चंद्र मिश्रा ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि कल दिनांक 25 अप्रैल 2026 को 33/11 KV निटर्रा विद्युत उपकेंद्र में क्षमता विस्तार का कार्य किया जाएगा।
बताया गया है कि इस कार्य के तहत पुराने 3.15 MVA पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह नया 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, जिससे भविष्य में बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद:
निटर्रा, तिलगवां, पौड़ी, बरियारपुर, बिरहुली एवं आसपास के संबंधित क्षेत्र
⏰ बिजली बंद रहने का समय:
🕙 सुबह 10:00 बजे से
🌙 रात 09:00 बजे तक
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस दौरान होने वाली असुविधा को देखते हुए पहले से आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें।

