कुलेश्वर कुशवाहा
बलरामपुर – जिले में तेंदूपत्ता सीजन शुरू होते ही अवैध कारोबारियों और बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी बीच वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से तेंदूपत्ता परिवहन कर रहे 19 बाइकों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तेंदूपत्ता को उत्तर प्रदेश और झारखंड से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी में थे। वन विभाग की इस कार्रवाई से तेंदूपत्ता के अवैध कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

अलग-अलग वन परिक्षेत्र में हुई कार्रवाई …..

अलग-अलग वन परिक्षेत्र में हुई कार्रवाई …..
जानकारी के मुताबिक वन विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि जिले के सीमावर्ती इलाकों से बड़ी मात्रा में अवैध तेंदूपत्ता का परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद विभाग की टीम ने अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई और विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 19 बाइक पर अवैध रूप से तेंदूपत्ता ले जाते लोगों को पकड़ा गया।
वन अमले ने मौके पर ही तेंदूपत्ता और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइकों को जब्त कर लिया। विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश और झारखंड से छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी….
CG News : प्रशासन का बड़ा एक्शन , 20 लाख रुपये के गबन मामले में 11 पूर्व सरपंचों के खिलाफ जेल वारंट जारी
बताया जा रहा है कि तेंदूपत्ता को उत्तर प्रदेश और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों से लाकर छत्तीसगढ़ में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। तेंदूपत्ता सीजन में अवैध खरीदी और परिवहन के जरिए कुछ बिचौलिए मोटा मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं। इसी को देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी अभियान चला रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध तेंदूपत्ता संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सीमावर्ती इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि जंगल संपदा की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

तेंदूपत्ता सीजन शुरू होते ही सक्रिय हुए बिचौलिए …

तेंदूपत्ता सीजन शुरू होते ही सक्रिय हुए बिचौलिए …
CG PPHT Exam 2026 : छत्तीसगढ़ व्यापम की बड़ी परीक्षा , 21 मई को होगी PPHT और प्री-नर्सिंग परीक्षा, प्रशासन मुस्तैद
तेंदूपत्ता संग्रहण शुरू होते ही जिले में बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है। ग्रामीणों से कम कीमत पर तेंदूपत्ता खरीदकर दूसरे राज्यों में खपाने का खेल लंबे समय से चलता आ रहा है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध तेंदूपत्ता परिवहन या खरीद-फरोख्त की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

